4 दिसंबर को डीआरटी जयपुर में विशेष लोक अदालत

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

4 हजार प्रकरणों के निस्तारण की तैयारी

400 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य,

किसानों और अन्य ऋणकर्ताओं को समझौते के जरिए राहत दिलाने की पहल

जयपुर, 27 नवंबर। किसानों और अन्य ऋणकर्ताओं को राहत देने तथा लंबे समय से लंबित ऋण विवादों का आपसी सहमति से समाधान करने के लिए ऋण वसूली अधिकरण (डीआरटी), जयपुर में 4 दिसंबर 2026 को तीसरी विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 4 हजार प्रकरण रखे जाने की तैयारी है। आयोजकों को इस लोक अदालत के माध्यम से लगभग 400 करोड़ रुपये की वसूली की उम्मीद है।

ऋण वसूली अपीलीय अधिकरण, दिल्ली के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डॉ. सुधीर कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में लोक अदालत का शुभारंभ करेंगे। डीआरटी जयपुर के पीठासीन अधिकारी विमल गुप्ता, डीआरटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कीर्ति कपूर, महासचिव राजकुमार और विशेष लोक अदालत समन्वय समिति के संयोजक अनिल शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

पीठासीन अधिकारी विमल गुप्ता ने बताया कि इससे पहले आयोजित दो विशेष लोक अदालतों में 750 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण हुआ और बैंकों ने करीब 750 करोड़ रुपये की वसूली की। पहली लोक अदालत 14 नवंबर 2025 को हुई थी, जिसमें 250 से अधिक मामलों में समझौते हुए। वहीं दूसरी लोक अदालत 8 मई 2026 को आयोजित की गई, जिसमें 500 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण हुआ और 300 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली दर्ज की गई।

बैंकों को रियायत देने के अधिकार वाले अधिकारी भेजने की अपील

डीआरटी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कीर्ति कपूर ने कहा कि पिछली लोक अदालतों की सफलता को देखते हुए तीसरी विशेष लोक अदालत आयोजित करने का आग्रह किया गया था। इस बार अधिक से अधिक किसानों और ऋणकर्ताओं को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

समन्वय समिति के संयोजक अनिल शर्मा ने बैंकों, वित्तीय संस्थानों, एनबीएफसी और परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों से ऐसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने की अपील की है, जिन्हें ऋण समझौते में रियायत देने और भुगतान के लिए 31 मार्च 2027 तक का समय स्वीकृत करने का अधिकार हो। आयोजन में पक्षकारों की सहायता के लिए करीब 100 वॉलंटियर भी तैनात रहेंगे।

लोक अदालत से पहले करें संपर्क

डीआरटी जयपुर में लंबित प्रकरणों के ऐसे ऋणकर्ता, जो समझौते के इच्छुक हैं, वे 4 दिसंबर से पहले अपने केस नंबर, ऋण खाते के विवरण और भुगतान प्रस्ताव के साथ संबंधित बैंक शाखा या अपने अधिवक्ता से संपर्क कर सकते हैं। लोक अदालत में आपसी सहमति से विवादों के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

 

- Advertisement -
Previous articleग्रामीण राजस्थान के विकास को मिलेगी नई गति
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here