रायपुर में कांग्रेस को झटका, केसर देवी भाजपा में शामिल

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सहाड़ा (भीलवाड़ा)। (रिपोर्टर: सत्यनारायण सेन, गुरला) रायपुर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव से ठीक पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। पंचायत समिति में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व पीसीसी सदस्य प्रकाश चंद्र जाट (केमूनिया) की पत्नी केसर देवी जाट ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा ने भी सियासी दांव चलते हुए उन्हें प्रधान पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

भाजपा नेताओं की मौजूदगी में ली सदस्यता

केसर देवी जाट ने सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया, भाजपा नेता कैलाश महता और पार्षद सुरेश तिवारी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उनके साथ एक निर्दलीय उम्मीदवार भी भाजपा खेमे में आ गया है। इस घटनाक्रम के बाद रायपुर पंचायत समिति में प्रधान पद का चुनाव दिलचस्प हो गया है और बहुमत के बावजूद कांग्रेस की राह मुश्किल नजर आने लगी है।

कांग्रेस ने संदीप त्रिवेदी को बनाया उम्मीदवार

इधर, कांग्रेस ने प्रधान पद के लिए पूर्व विधायक के पुत्र संदीप त्रिवेदी पर भरोसा जताया है। लेकिन चुनाव से ठीक पहले केसर देवी जाट के पाला बदलने और निर्दलीय उम्मीदवार के भाजपा खेमे में जाने से कांग्रेस के चुनावी समीकरण प्रभावित हुए हैं।

रायपुर और सहाड़ा दोनों में भाजपा की नजर प्रधान पद पर

इस सियासी घटनाक्रम के बाद रायपुर के साथ सहाड़ा पंचायत समिति में भी भाजपा की स्थिति मजबूत होने के दावे किए जा रहे हैं। दोनों पंचायत समितियों में प्रधान पद हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। अब सबकी नजरें प्रधान पद के चुनाव और मतदान के अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here