भीलवाड़ा में होगी दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2026

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

7 से 9 नवंबर तक बाजारों का निरीक्षण करेगी निर्णायक कमेटी, सामूहिक, सर्कल और व्यक्तिगत सजावट श्रेणियों में चुने जाएंगे विजेता

भीलवाड़ा। दीपावली पर शहर के बाजारों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाने की परंपरा को प्रोत्साहित करने के लिए जिला यूनेस्को एसोसिएशन भीलवाड़ा एवं जवाहर फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष भी ‘दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2026’ आयोजित की जाएगी। जिला यूनेस्को एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

बैठक प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली के सानिध्य और जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा के साथ दीपावली सजावट प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

40 वर्षों से सजावट प्रतियोगिता की परंपरा

स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि यूनेस्को एसोसिएशन पिछले 40 वर्षों से दीपावली सजावट प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। संस्था का उद्देश्य सेवा और सद्भाव के साथ क्षेत्रीय परंपराओं, रीति-रिवाजों और महापर्वों को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के लिए जल्द ही निर्णायक कमेटी गठित की जाएगी।

7 से 9 नवंबर तक बाजारों में होगा निरीक्षण

जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चंद्र मूंदड़ा ने बताया कि निर्णायक कमेटी 7 से 9 नवंबर तक शहर के विभिन्न बाजारों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान सजावट की तीन श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों का चयन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में शामिल श्रेणियां इस प्रकार रहेंगी—

  • सामूहिक सजावट: बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों की सामूहिक सजावट।
  • सर्कल सजावट: विभिन्न सर्कल और प्रमुख चौराहों की सजावट।
  • व्यक्तिगत सजावट: प्रतिष्ठानों और व्यक्तिगत स्तर पर की गई आकर्षक सजावट।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, उपाध्यक्ष पुष्पा सुराणा, नंदकिशोर पारीक, दिनेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, सह कोषाध्यक्ष हरनारायण माली, संगठन मंत्री कमलेश जाजू, ओम उज्जवल, गोवर्धन वैष्णव, साधना मेलाना, विद्यासागर सुराणा, डॉ. शांतिलाल छापरवाल और विनोद मेलाना सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Previous articleचार राज्यों में फैले सरकारी योजनाओं के फर्जीवाड़े का किया पर्दाफाश
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here