
अध्यक्ष मुकेश मीना और कार्यकारिणी को दिया पत्रकारों की मदद का भरोसा
पत्रकार आवास योजना को लागू करने का दिया भरोसा
जयपुर । पिंक सिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष मुकेश मीणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पर हुई। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की टीम को भरोसा दिलाया कि पत्रकार आवास योजना सहित सभी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहेगी।

मुकेश मीणा ने मुख्यमंत्री से एक-एक करके सभी पदाधिकारियों से परिचय करवाया । मुख्यमंत्री ने कार्यकारिणी बड़ी। आत्मीयता से मुलाकात की। अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि इस बार पत्रकारों ने युवाओं को कार्यकारिणी में मौका दिया है। हमारी कोशिश रहेगी कि सरकार के साथ सामंजस्य बनाकर समय रहते पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण कराया जाए । मीणा ने आवास योजना के साथ मेडिक्लेम मुद्दे पर भी सीएम से चर्चा की । मुख्यमंत्री को अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि उनकी कार्यकारिणी सकारात्मक कदम उठाते हुए सरकार और मीडिया के बीच सेतु का काम करेगी। मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री से जल्द ही एक और मुलाकात कर क्लब और पत्रकार हितों के लिए एक विस्तृत रूपरेखा तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी । मुख्यमंत्री ने पत्रकार साथियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी तरफ से हर सकारात्मक प्रयास में साथ देने में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने युवा अध्यक्ष और उनकी कार्यक्रमों की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्लब महासचिव रघुवीर जांगिड़ , उपाध्यक्ष पंकज शर्मा , गिर्राज गुर्जर, कोषाध्यक्ष राहुल गौतम कार्यकारिणी सदस्य राहुल भारद्वाज ,विजेंद्र जायसवाल ,संतोष शर्मा, महेश पारीक ,जितेश शर्मा ,अनीता शर्मा,पुष्पेंद्र सिंह राजावत ,नमो नारायण अवस्थी, विकास आर्य ,दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।














































