पंचायत राज चुनाव: पादूकलां क्षेत्र में प्रचार तेज 

0
48
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां

पादूकलां। पंचायत राज चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। सरपंच, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। गांवों में चुनावी चर्चाओं के बीच प्रत्याशी समर्थकों के साथ मतदाताओं तक पहुंचने में जुटे हैं।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले चुनाव कार्यालय

बिखरनियाकलां सहित आसपास के गांवों में प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का विधि-विधान से उद्घाटन किया जा रहा है। शुभ मुहूर्त में इष्टदेव का पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने भाग लिया। कई स्थानों पर बालिकाओं ने फीता काटकर चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया।

जनसंपर्क के जरिए समर्थन जुटाने में जुटे प्रत्याशी

प्रत्याशी प्रचार अभियान की शुरुआत इष्टदेव के दर्शन और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कर रहे हैं। इसके बाद वे गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। पंचायत राज चुनाव की सरगर्मियों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। अब प्रत्याशियों का जोर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर अपने पक्ष में माहौल बनाने पर है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here