रामधुन और जयघोष करते श्रद्धालुओं ने निकाली विधाणी परिक्रमा

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

– दर्जनों स्थानों पर शोभायात्रा पर हुई पुष्पवर्षा

जयपुर. गोनेर रोड विधाणी स्थित श्रीगोपाल सागर आश्रम में छह दिवसीय विधाणी परिक्रमा महोत्सव में सोमवार को श्रीमिथिला बिहारी महाराज के सान्निध्य में शोभायात्रा निकाली गई। ठाकुर जी की पूजा अर्चना के बाद जगदीश मंदिर, गोनेर से शोभायात्रा रवाना हुई। परिक्रमा में युगल सरकार के स्वरूप की झांकी मुख्य आकर्षण रही। पांच किलोमीटर के मार्ग में हजारों श्रद्धालु झांझ मंजीरे, ढोलक, हारमोनियम और चंग बजाते हुए नाचते गाते और रामधुनी करते नजर आए। परिक्रमा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु सीताराम सीताराम करते चलते रहे।

महोत्सव के लिए आश्रम परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। यहां पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वरूप सरकारों की पूजा अर्चना कर भेंट नजर की।

इसके साथ ही छह दिन से आश्रम में लगातार जारी अखंड रामधुन का समापन भी हुआ। महाराजश्री के आशीर्वाद से महोत्सव का समापन हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। शोभायात्रा में राज्य सरकार के अनेक मंत्री, विधायक, राजस्थान सरकार के आला अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने भी शिरकत की। राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से भी श्रद्धालु शामिल हुए।

 

*मनोहारी सजी झांकियां*

परिक्रमा में राधाकृष्णजी, सीतारामजी, युगल सरकार, बड़े बाबा भजनानानंद, छोटे बाबा चेतनानंद, मां साहिब बनारसी देवी की झांकी सहित करीब एक दर्जन से अधिक मनमोहक झांकिया शामिल रही। आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। संयोजक लक्ष्मी निधि सरजू बिहारी ने बताया कि इससे पूर्व सुबह आश्रम में पाटोत्सव भी मनाया गया। इसमें षोडशोपचार से पूजा हुई।

*स्वागत द्वार पर आरती का सिलसिला रहा जारी* 

शोभायात्रा में दर्जनों स्थानों पर जगह जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मार्ग में कई स्थानों पर फल, खील मखाने, लड्डू, आइसक्रीम इत्यादि प्रसाद का वितरण भी किया गया। कई जगह आतिशबाजी भी की गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here