लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
देवड़ा गांव में विशेष पूजा-अर्चना और आरती, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
समदड़ी। समदड़ी क्षेत्र के देवड़ा गांव में माता राणी भटीयाणी सा माजीसा का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव का आयोजन भोपिजी चिंटू कंवर के निज निवास स्थित माजीसा मंदिर में किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन हुआ।
जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने माता राणी भटीयाणी सा माजीसा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने माता के समक्ष प्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद भक्तजनों में प्रसाद वितरित किया गया। जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। भक्तों ने श्रद्धाभाव से माता का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।




















































