लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रामदेवरा से लौट रहे यात्रियों की पिकअप ट्रक से भिड़ी, एक दर्जन से अधिक घायल; 7 गंभीर घायलों को श्रीगंगानगर रेफर किया
मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर। जिले में रामदेवरा से लौट रहे यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक पिकअप सवार की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा समेजा कोठी थाना क्षेत्र में कालूवाला ढाबा के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत वाले 7 घायलों को बेहतर उपचार के लिए श्रीगंगानगर रेफर किया है।
वहीं, हादसे में एक पिकअप सवार की मौत की सूचना है। मृतक की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
रामदेवरा से लौट रहे थे यात्री
बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार यात्री रामदेवरा से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कालूवाला ढाबा के पास पिकअप और ट्रक की टक्कर हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




















































