हिमाचल पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट 6 महिलाएं जिंदा जली,18 की हालत गंभीर

0
89
- Advertisement -

हिमाचल । खबर हिमाचल प्रदेश से जहां ऊना में लंबे समय से चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 6 महिलाओं की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं 18 अन्य महिला श्रमिकों की झुलसने से हालत गंभीर बनी हुई है। 2 अन्य मजदूरों की हालत भी गंभीर है। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में बारूद जलने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पटाखा फैक्ट्री में धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। आग के कारणों का पता नहीं लग सका है, पुलिस पटाखा फैक्ट्री के संचालक को तलाश कर रही है।

1

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here