JAY के युवा ज्वैलर्स सम्मेलन में 175 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा

0
57
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

युवाओं को आपसी जुड़ाव के साथ जयपुर को विश्व का प्रमुख रंगीन रत्न केंद्र बनाने का आह्वान।

जयपुर । ज्वैलर्स एसोसिएशन यूथ (JAY) की ओर से बुधवार 26 August 2026 को रॉयल ऑर्किड होटल, जयपुर में युवा ज्वैलर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 175 से अधिक JAY सदस्य, ज्वैलर्स असोसिएशन की कार्यसमिति के सदस्य तथा HRD Antwerp की मुंबई एवं जयपुर टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को विशेष रूप से इस प्रकार तैयार किया गया था कि सभी युवा सदस्यों को एक-दूसरे से व्यक्तिगत रूप से मिलने और परिचय बढ़ाने का अवसर मिले। इसके लिए कार्यक्रम को दो संवाद सत्रों में आयोजित किया गया। दोनों सत्रों के बीच HRD Antwerp की ओर से युवाओं के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें हीरे एवं रत्नों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, नवीनतम तकनीक, जांच-पड़ताल तथा बाजार में हो रहे बदलावों के बारे में जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजू जी मंगोड़ीवाला ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को आगे आकर जयपुर को विश्व स्तर पर रंगीन रत्नों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

 

ज्वैलर्स असोसिएशन के मानद सचिव श्री अजय जी गोधा ने युवाओं से संस्था और JAY से लगातार जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपसी संपर्क और संवाद के माध्यम से युवा बाजार के बदलते रुझानों, नई जानकारी और उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण बदलावों से लगातार परिचित रह सकते हैं।

ज्वैलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं JAY संयोजक श्री गोविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि युवाओं का एक-दूसरे से जुड़ना केवल व्यापार बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि मजबूत व्यक्तिगत संबंध बनाने के लिए भी आवश्यक है। अच्छे व्यक्तिगत संबंध जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और प्रगति का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि JAY का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी ऐसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिनके माध्यम से नई पीढ़ी के युवा एक-दूसरे के और करीब आएं तथा समाज एवं उद्योग के विकास में मिलकर योगदान दें।

 

कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आपसी परिचय, संवाद और ज्ञानवर्धन पर केंद्रित इस आयोजन को युवा ज्वैलर्स के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की दिशा में एक सफल पहल के रूप में देखा गया।

- Advertisement -
Previous articleसीमा पर तैनात जवानों को भेजीं 101 राखियां
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here