- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भरतपुर। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी देशराज मीणा, जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा, पूर्व मेयर अभिजीत कुमार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबीता शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दयाचंद पचौरी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता बढ़ाने तथा आगामी पंचायती राज एवं निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी मंथन किया गया।
पार्टी नेताओं ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
- Advertisement -
















































