लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: बृजकिशोर पारीक | जोधपुर
जोधपुर। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब जोधपुर एक्टिव की ओर से एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विकास राजपुरोहित का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं, सरल व्यक्तित्व और प्रभावी नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास ने डॉ. राजपुरोहित को माला पहनाकर सम्मानित किया। क्लब के सचिव अमित पेड़ीवाल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया, जबकि क्लब एडमिनिस्ट्रेटिव उषा गर्ग ने पंचरंगी चूंदड़ी का साफा पहनाकर डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. विकास राजपुरोहित मरीजों के प्रति समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा भावना के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में एमडीएम अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं का स्तर लगातार बेहतर हुआ है, जिससे अस्पताल अपनी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली के लिए विशेष पहचान बना रहा है।
इस अवसर पर वीना हरवानी, गीता खेतानी, रोटेरियन अध्यक्ष अतिथि कावेरी बजाज, रक्षिता बाफना, निक्की गेहानी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब की माइक्रो चेयरमैन उषा गर्ग ने बताया कि इस वर्ष लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन निशांत जैन (भीलवाड़ा) हैं, जिनका ध्येय वाक्य “सपनों की उड़ान” है। उन्होंने विश्वास जताया कि लायंस क्लब जोधपुर एक्टिव सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से इस संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने चिकित्सकों के योगदान को नमन करते हुए उन्हें डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं और समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।















































