तालाब परिसर व मनरेगा स्थल पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

0
15
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

पादूकलां। कस्बे के सार्वजनिक मुख्य तालाब परिसर एवं मनरेगा कार्यस्थल पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मनरेगा श्रमिकों, मेटों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अनुलोम-विलोम, प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन किए और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योग के महत्व से अवगत कराया गया तथा नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया गया।

योग प्रशिक्षक नरसाराम गोरा ने योगाभ्यास करवाते हुए कहा कि निरोग और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भारत माता के जयघोष लगाए। इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक ताराचंद फडौदा, मेट नरसाराम गोरा, कालू मोहम्मद, रईसा बानो, टीपू सुल्तान, मुकेश भाटी, साबिर सोलंकी, राजूराम हिलू सहित बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here