कोटा-चौमहला मेमो ट्रेन अब उज्जैन तक

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  विधायक कालूराम मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी

चौमहला (झालावाड़)। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए रेलवे प्रशासन ने कोटा-चौमहला मेमो ट्रेन का विस्तार बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन तक कर दिया है। सोमवार से विस्तारित सेवा शुरू होने पर चौमहला रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में डग विधायक कालूराम मेघवाल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक ने लोको पायलटों का साफा एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

यात्रियों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

मेमो ट्रेन के उज्जैन तक विस्तार से चौमहला, गंगधार सहित पूरे झालावाड़ जिले के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यात्रियों और श्रद्धालुओं को उज्जैन पहुंचने के लिए बीच में ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों के साथ धार्मिक यात्राएं भी अधिक सुगम होंगी।

यह रहेगा ट्रेन का समय

  • कोटा से प्रस्थान: सुबह 5:45 बजे
  • चौमहला आगमन: सुबह 8:45 बजे
  • उज्जैन आगमन: दोपहर 12:00 बजे

वापसी में:

  • उज्जैन से प्रस्थान: दोपहर 12:30 बजे
  • चौमहला आगमन: अपराह्न 3:24 बजे
  • कोटा आगमन: शाम 7:00 बजे

क्षेत्र में खुशी की लहर

इस ट्रेन के विस्तार की मांग लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही थी। रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात बताया है। उद्घाटन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ तथा ट्रेन पहली बार अपने विस्तारित मार्ग पर उज्जैन के लिए रवाना हुई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here