शहीद पुलिसकर्मी भागचंद सैनी के परिवार को 2.62 लाख की सहायता

0
69
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा | निर्मल गुप्ता

ककोड़ पुलिस चौकी पर ड्यूटी के दौरान शिकारियों की गोली से शहीद हुए पुलिसकर्मी भागचंद सैनी के परिवार को पुलिस विभाग ने मानवीय पहल करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की है।

बनेठा थाना स्टाफ एवं अधीनस्थ पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से राशि एकत्रित कर कुल 2 लाख 62 हजार 500 रुपये शहीद के परिजनों को सौंपे।

ककोड़ चौकी प्रभारी अंचल सिंह ने बताया कि स्वर्गीय भागचंद सैनी कर्तव्य निभाते हुए शिकारियों को रोकने का प्रयास कर रहे थे, तभी बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी।

पुलिसकर्मियों द्वारा दी गई यह सहायता राशि शहीद जवान के पिता को सौंपी गई, जिसे परिवार के बच्चों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा में उपयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस विभाग की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here