प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्थापित विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

नई दिल्ली/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 4,399 दिनों का कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास और उनके समर्पित नेतृत्व का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि में किसान कल्याण, नारी शक्ति वंदन, युवा सशक्तीकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिससे “विकसित भारत-2047” का संकल्प और मजबूत हुआ है।

उन्होंने राजस्थान में मिली प्रमुख विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में जल, ऊर्जा, परिवहन और औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here