इंडिया फूड बिजनेस एक्सपो- 2026 का उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने किया उद्घाटन

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पहले दिन ही 3 हजार से ज्‍यादा ट्रेड बायर्स ने किया विजिट

जयपुर। राजस्थान उद्योग व्‍यापार महासंघ और टीपीएन सोल्यूशंस की ओर से आरआईसी में तीन दिवसीय इंडिया फूड बिजनेस एक्सपो का भव्य आगाज हुआ। एक्सपो का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने किया । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान में खाद्य प्रसंस्करण और कृषि आधारित उद्योगों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में फूड इंडस्ट्री और कृषि उत्‍पादों के संवर्धन, स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन और रोजगार सृजन के प्रयास किए जा रहे हैं।

समारोह में जयपुर सांसद मंजू शर्मा , पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ और विधायक बालमुकुंदाचार्य ने एक्‍सपो का विजिट कर एग्जीबिटर्स, विजिटर्स और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन समारोह में राजस्थान चैंबर के अध्‍यक्ष डॉ केएल जैन, फोर्टी के अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल, एमएसएमई के डिप्‍टी डायरेक्‍टर मधुकर शर्मा, कैट के प्रदेश महासचिव हेमंत प्रभाकर, किराना किंग के एमडी अनूप खंडेलवाल ने भी भाग लिया।

राजस्थान उद्योग व्‍यापार मंडल के चेयरमैन डॉ अरुण अग्रवाल, प्रेसिडेंट जगदीश सोमानी ने बताया कि इस तीन दिवसीय एक्सपो का उद्देश्य प्रदेश की फूड इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपतियों, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर काे एक मंच पर लाकर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्‍करण क्षेत्र में ज्‍यादा से ज्‍यादा व्यवसाय और रोजगार के अवसरों का सृजन करना है।

एक्सपो के आयोजक टीपीएन सोल्यूशंस के डायरेक्टर जितेंद्र गोयल का कहना है कि राजस्थान में पहली बार स्थानीय लोगों ने फूड एक्सपो का आयोजन किया है। इससे पहले बाहर की ईवेंट कंपनियां प्रदर्शनी लगाकर चली जाती थीं। इसका परिणाम है कि पहले ही दिन एक्‍सपो ने 3 हजार विजिटर्स के साथ सफलता का कीर्तिमान बनाया है। खास बात है कि यहां प्रदेशभर से सीरियस ट्रेड बायर एक्‍सपो का विजिट कर रहे हैं। एक्सपो के दूसरे दिन का आकर्षण दो विशेष सत्र है, जिसके पहले सत्र में फूड टेक्नोलॉजी और दूसरे सत्र में फूड बिजनेस की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here