RLP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका; राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा): राजस्थान के नागौर जिले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिला कलक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।

RLP के नेता नारायण बेनीवाल ने बताया कि पार्टी द्वारा प्रदेश के किसानों, युवाओं, कर्मचारियों, महिलाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनका तत्काल समाधान आवश्यक है।

प्रमुख मांगें

ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के लिए राज्य करों में कमी करने की मांग
  • किसानों की फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग
  • सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक मामलों पर प्रभावी रोक और दोषियों पर सख्त कार्रवाई
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं कर्मचारी चयन बोर्ड के पुनर्गठन की मांग
  • सभी रिक्त सरकारी पदों को एक वर्ष के भीतर चरणबद्ध तरीके से भरने की मांग
  • लंबित फसल बीमा दावों के तत्काल भुगतान और बीमा प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग
  • किसानों को समय पर बिजली, सिंचाई जल और उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग
  • पेयजल संकट के स्थायी समाधान हेतु विशेष कार्य योजना लागू करने की मांग
  • कानून-व्यवस्था में सुधार और अपराधों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग
  • सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और संसाधनों की कमी दूर करने की मांग
  • वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन में वृद्धि और समय पर भुगतान की मांग
  • विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की मांग
  • संविदाकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों के मानदेय में वृद्धि की मांग
  • 27 मई 2026 के भैराणा आंदोलन के बाद दर्ज कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग
  • विद्युत लाइनों के लिए किसानों को बाजार मूल्य से दोगुना मुआवजा देने की मांग
  • सीमेंट कंपनियों और अन्य उद्योगों में भूमि अधिग्रहण पर उचित एवं दोगुना मुआवजा देने की मांग
  • स्थानीय युवाओं को उद्योगों में 80 प्रतिशत रोजगार देने की मांग

ज्ञापन में अपील

कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से आग्रह किया कि इन सभी जनहित मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि प्रदेश की जनता को राहत मिल सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here