नीट परीक्षा और महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कोटपूतली में निकाली रैली

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कोटपूतली।
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटपूतली में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद पार्क से उपखंड कार्यालय तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नीट परीक्षा मामले की निष्पक्ष जांच तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

विधानसभा प्रभारी विनोद शाह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में केंद्र सरकार पर युवाओं और आमजन की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है, वहीं लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है।

इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, प्रकाश सैनी, रामनिवास यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here