राजस्थान में 676 करोड़ की 77 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 33 से अधिक जिलों को मिलेगा लाभ

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सड़क तंत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बजट 2026-27 की घोषणा के तहत राज्य के 33 से अधिक जिलों में 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 676.74 करोड़ रुपये है।

इन कार्यों के तहत राज्य राजमार्ग, मुख्य जिला सड़कें, अन्य जिला सड़कें और ग्रामीण सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

इन जिलों को मिलेगा लाभ

इस योजना से अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चूरू, दौसा, जालोर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटपूतली, नागौर, पाली, सिरोही, उदयपुर, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, सीकर, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, फलोदी, प्रतापगढ़, बालोतरा, सलूम्बर सहित 33 से अधिक जिले लाभान्वित होंगे।

सड़क संपर्क होगा और मजबूत

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य दूरदराज गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित करना है, जिससे आवागमन सुगम होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सड़क अवसंरचना को बजट की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि समयबद्ध क्रियान्वयन से राज्य में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here