सरकार ‘हर बूंद की कीमत’ को लेकर गंभीर –कन्हैयालाल चौधरी

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल तथा प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस वार्ता कर “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान–2026” का शुभारंभ अधिक मास और गंगा दशमी के अवसर पर जिले के जड़ा तालाब से किया गया। यह अभियान 25 मई से 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक प्रदेशभर में ग्राम स्तर तक संचालित किया जा रहा है।

जल संरक्षण पर जनभागीदारी का लक्ष्य

प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे प्रदेश में “हर बूंद की कीमत” को समझते हुए सरकार जनभागीदारी आधारित स्थायी समाधान की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संरक्षण को जन चेतना और सामाजिक दायित्व का विषय बनाया गया है।

समाज के सभी वर्गों की भागीदारी

मंत्री ने बताया कि इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, धार्मिक संगठनों, उद्योग जगत और आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसे सरकार और समाज के संयुक्त प्रयास का उदाहरण बताया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान

इस वर्ष अभियान के तहत जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा का वातावरण बनेगा।

इस अवसर पर विधायक खींवसर रेवंतराम डांगा, संभागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव शक्ति सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here