अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक ट्रॉली जब्त

0
19
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रियांबड़ी (नागौर)। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थांवला पुलिस और डीएसटी नागौर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तथा एक ट्रॉली बिना ट्रैक्टर के जब्त की है।

यह कार्रवाई नागौर एएसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन एवं मेड़ता सिटी डीवाईएसपी रामकरण सिंह के सुपरविजन में की गई। थांवला थाना अधिकारी अशोक कुमार झाझड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार सरहद आलनियावास क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान नदी क्षेत्र में बजरी से भरे 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक ट्रॉली बिना ट्रैक्टर के खड़ी मिली। पुलिस टीम को मौके पर डीएसटी नागौर की टीम भी मिली, जिसके बाद संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

कार्रवाई के दौरान सभी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में उनकी तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी वाहनों को डिटेन कर थांवला पुलिस थाना लाया गया।

पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here