बकरीद और प्रताप जयंती को लेकर राजसमंद पुलिस सतर्क 

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 सीएलजी बैठकों में दिया शांति और भाईचारे का संदेश

राजसमंद, गौतम शर्मा। आगामी बकरीद एवं प्रताप जयंती पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर राजसमंद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) बैठकों का आयोजन किया गया।

बैठकों में थाना क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, सीएलजी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों और समाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने, सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित नहीं करने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

बैठकों में “राजसमंद साइबर शील्ड” अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। इसमें ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए।

वहीं “राजसमंद जीवन रक्षा अभियान” के अंतर्गत सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता और जनसुरक्षा को लेकर भी लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए क्यूआर कोड स्कैनिंग आधारित साइबर जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवालों के सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।

राजसमंद police ने आमजन से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here