चारभुजा शोभायात्रा के साथ 24 घंटे की अखंड रामधुन का समापन

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

राजसमंद, गौतम शर्मा। राजसमंद जिले के बड़लिया गांव में सुख-शांति और अमन-चैन की कामना को लेकर प्रभु श्री चारभुजा नाथ मंदिर में आयोजित 24 घंटे की अखंड रामधुन का समापन मंगलवार को भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

ग्रामीण शंकरलाल कुमावत ने बताया कि प्रभु श्री चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा धार्मिक भजनों और डीजे की धुनों के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव से भगवान के भजनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। इस दौरान भगवान का आकर्षक बेवाण विशेष रूप से सजाया गया।

शोभायात्रा गांव के कुमावत मोहल्ले से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, माताजी चौक एवं बड़ली क्षेत्र से होते हुए पुनः चारभुजा मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं लोगों ने अपने घरों के बाहर ठाकुरजी की पूजा-अर्चना कर जयकारों के साथ श्रद्धा व्यक्त की, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में रंग गया।

मंदिर पहुंचने पर विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

शोभायात्रा में कैलाश चंद्र, प्रकाशचंद्र, नाथूलाल, किशनलाल, शंकरलाल, रामचंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं बड़लिया के अलावा चौकड़ी, भूरवाड़ा, पिपली अहिरान, गोगाथला, ओडा, अरड़किया सहित आसपास के कई गांवों से भी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here