गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मशीन के रेस्ट कोच में लगी आग, हादसा टला

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर), बनी सिंह मीणा। गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रैक मशीन के रेस्ट कोच में अचानक आग लगने से रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोच में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।

आग की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रेलवे के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित रेस्ट कोच को फिलहाल सील कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच करवाई जाएगी।

आग पर नियंत्रण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। वहीं, घटना के दौरान मौके पर पहुंचे पत्रकारों के साथ रेलवे कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की बात भी सामने आई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here