कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने जारी किया दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड

0
18
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

‘दो साल बेमिसाल विकास पुस्तिका’ का किया विमोचन

सुमेरपुर। जोराराम कुमावत ने शनिवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान अपने दो वर्षों के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘दो साल बेमिसाल विकास पुस्तिका’ का विमोचन भी किया।

विकास कार्यों का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार कार्य किया गया है।

गोपालन और पशुपालकों के लिए योजनाएं

मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार ने लंपी बीमारी के बाद पशुपालकों को राहत देने के लिए कई कदम उठाए हैं। दुग्ध उत्पादकों को बोनस देने, गोशालाओं को मजबूत बनाने और नए पशु चिकित्सालय शुरू करने जैसे कार्य किए गए हैं।

मंदिरों के जीर्णोद्धार पर जोर

देवस्थान विभाग की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों के विकास और वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि आस्था केंद्रों को सुविधायुक्त और भव्य बनाने का कार्य लगातार जारी है।

पानी और सड़क विकास पर फोकस

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत किया गया है तथा जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं को गति दी गई है। सिंचाई का पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

जनता ने की पहल की सराहना

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर हिंदू नववर्ष कैलेंडर का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में करण सिंह नेतरा, प्रताप सिंह बिठिया, कालूराम कुम्हार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here