लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ब्लैक स्पॉट पर लगाए गए सांकेतिक बोर्ड
रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा
नागौर/मेड़ता रोड। नागौर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सकारात्मक पहल करते हुए गंभीर दुर्घटनास्थलों का चिन्हीकरण कर ब्लैक स्पॉट के सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं।
वाहन चालकों को किया जा रहा जागरूक
पुलिस द्वारा लगाए गए इन बोर्डों का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को संभावित खतरनाक स्थलों के प्रति सतर्क करना तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना है। सांकेतिक बोर्डों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
मेड़ता रोड थाना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
इस अभियान को सफल बनाने में थाना मेड़ता रोड पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां चेतावनी संकेतक बोर्ड स्थापित करवाए।
नागौर पुलिस की अपील
नागौर police ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।





















































