35वें जन्मदिन पर महेन्द्र सोऊ ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन 

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 51 यूनिट रक्त संग्रहित

जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

जोधपुर। महेन्द्र सोऊ के 35वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार शाम रोटरी ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रक्तवीर मानव सेवा समिति एवं वंदे भारत सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

महेन्द्र सोऊ, जो पुलिस आयुक्त कार्यालय जोधपुर में यूडीसी पद पर कार्यरत हैं, लंबे समय से सामाजिक सेवा एवं रक्तदान अभियानों से जुड़े हुए हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस शिविर में मित्रों, शुभचिंतकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 51 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना तथा युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आयोजकों द्वारा सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर महेन्द्र सोऊ ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को सेवा कार्यों के साथ मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष भीयाराम सबरवाल ने सभी रक्तवीरों, सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।

- Advertisement -
Previous articleभरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हार्डकोर अपराधी विनोद पथैना गैंग गिरफ्तार
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here