अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर जागरूकता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादूकलां। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पादूकलां सहित मेड़ता न्यायक्षेत्र के विभिन्न गांवों में जागरूकता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सामाजिक जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।

अधिकार मित्र जुगल सिंह सोलंकी ने ग्रामीणों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैव विविधता मानव जीवन और पर्यावरण संतुलन का आधार है तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति संरक्षण बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान भी किया गया।

जागरूकता शिविरों में बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। आमजन को बाल विवाह की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, निःशुल्क विधिक सहायता और सामाजिक न्याय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 15100, महिला हेल्पलाइन 181 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में मोडीकलां प्रशासक पार्वती मातवा, सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, ग्राम विकास अधिकारी स्नेह कंवर शेखावत, हेमलता गोड़, जोगेंद्र सिंह, पुनाराम, सुनीता बेनीवाल, रोडराम मातवा, मोहनराम बेनीवाल, सुनील प्रजापत, अनिल धुण, परीक्षित गोड़ एवं गिरधारी लाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

वहीं सुदवाड़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासक चकू देवी रिणवां, नेमाराम रिणवां, ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक गेणा, कनिष्ठ सहायक शारदा चौधरी, एलएसए अरविंद कुमार एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here