ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट की सांकेतिक हड़ताल

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर में दवा विक्रेताओं ने जताया विरोध, सरकार को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर देशभर में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई, जिसका असर जोधपुर में भी देखने को मिला। शहर के दवा विक्रेताओं ने अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराया।

दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से बिक रही दवाइयों की गुणवत्ता और प्रामाणिकता को लेकर गंभीर सवाल हैं। उनका आरोप है कि बिना उचित नियंत्रण के हो रही ऑनलाइन दवा बिक्री जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है और इससे लाखों छोटे केमिस्टों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है।

विक्रेताओं ने कहा कि बिना वैध चिकित्सकीय परामर्श और उचित प्रिस्क्रिप्शन सत्यापन के दवाओं की बिक्री तथा होम डिलीवरी किया जाना उचित नहीं है। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा भारी डिस्काउंट देकर दवाओं की बिक्री किए जाने से छोटे लाइसेंसधारी केमिस्ट गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

दवा विक्रेताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जीएसआर 817(E) एवं जीएसआर 220(E) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। उनका कहना है कि इन प्रावधानों का दुरुपयोग विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अनियंत्रित दवा डिलीवरी के लिए किया जा रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग रखी कि अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। बिना वैध एवं सत्यापित प्रिस्क्रिप्शन के दवाओं की बिक्री और होम डिलीवरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा अपनाई जा रही अत्यधिक छूट नीति पर भी रोक लगाने की मांग की गई।

- Advertisement -
Previous article5 जून को जयपुर से रवाना होगी द्वारका–नागेश्वर–सोमनाथ विशेष ट्रेन
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here