सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पर  पूजा

0
71
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

उनियारा (दुर्योधन मयंक)
सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सोमवार को उनियारा स्थित भूतेश्वर गेट महादेव जी मंदिर में विशेष पूजा, हवन और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंडित बंटी शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नमो मंत्र का पाठ किया और क्षेत्र के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पूजा मीना, भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, अधिशासी अधिकारी कानाराम मीना सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हवन में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ मंदिर, गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

वक्ताओं ने क्या कहा

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर राष्ट्र की अदम्य इच्छाशक्ति और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना का प्रतीक है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के 75 वर्षों का सफर भारत के सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। यह पर्व देश की सनातन परंपरा और विश्वास की निरंतरता को दर्शाता है।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग

कार्यक्रम में सुरेश कुमावत, मदन मोहन आकड़, घासी लाल जैन, जगदीश साहू, चिरंजी लाल सैनी, अनीता बड़ाया, सुमन मेरुठा, सोनू सेन, सोनू कुशवाहा, अविनाश गोयल, रवि झावा, निलेश गर्ग, अजय टोपिया, रवि शंकर शर्मा, प्रभु लाल कुशवाह सहित कई अधिकारी-कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here