- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
सिरोही। पिंडवाड़ा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर और बाइक की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना के पास हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं नरेंद्र जांगिड़ (एसडीएम) और डीएसपी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
