कल्याणपुरा को अहमदगंज पानी की टंकी से जोड़ने की मांग तेज

0
66
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीपलू (नरेश कुरेडा)। पीपलू तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत संदेडा अंतर्गत ग्राम कल्याणपुरा में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव को नजदीकी अहमदगंज की पानी की टंकी से जोड़ा जाए, ताकि पेयजल समस्या से राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में कल्याणपुरा गांव को बोरखंडी से पाइपलाइन के माध्यम से जोड़ा गया है, जो गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित है। दूरी अधिक होने के कारण पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि ग्रामवासी पीने का पानी अहमदगंज की पानी की टंकी से लाकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं, जबकि यह टंकी गांव से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

ग्रामीण रमेश मीणा, नरेंद्र मीणा, कानाराम जाट, सुरेंद्र मीणा, बाबूलाल, मोनू, सगीवाल, कमलेश, भार्गव, रामावतार, मुकेश, नारायण सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि कल्याणपुरा को अहमदगंज की टंकी से जोड़ा जाए तो गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here