बैरवा दिवस 31 दिसंबर को जयपुर में

0
195
- Advertisement -

बैरवा दिवस के पोस्टर का विमोचन

जयपुर ।बैरवा दिवस समारोह 31 दिसंबर को जयपुर में मनाया जाएगा। बैरवा दिवस समारोह के पोस्टर का आज विमोचन किया गया । अखिल भारतीय बैरवा महासभा के पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया। प्रदेश महामंत्री एडवोकेट मोहन प्रकाश बैरवा ने बताया कि मुख्य समारोह 31 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से 3 बजे तक महेश नगर 80 फ़ीट रोड़ पर स्थित गार्डन में मनाया जाएगा। बैरवा दिवस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानीय हरि नारायण बैरवा , प्रदेश अध्यक्ष कजोड़ मल बैरवा ,बैरवा समाज के मंत्री, विधायक , पार्षद, राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित होंगे। पोस्टर विमोचन के दौरान राष्ट्रीय मंत्री रोडू राम सुलानिया ,प्रदेश महामंत्री (एडवोकेट) मोहन प्रकाश बैरवा , प्रदेश संगठन मंत्री प्रभाती लाल बैरवा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गोठवाल, विनोद कुमार बैरवा( राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी) जिलाध्यक्ष शांति स्वरूप बंसीवाल,महामंत्री शंकर लाल बैरवा थे।

- Advertisement -
Previous articleभाजपा की पोस्टर पॉलिटिक्स पार्टी को कहां ले जाएगी?
Next articleपति ने की पत्नी के प्रेमी की गला रेतकर हत्या
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here