महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में योग महोत्सव 

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर।  महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर द्वारा आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से जयपुर योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक चेयरमैन डॉ. एम एल स्वर्णकार, वाइस चांसलर डॉ. अचल गुलाटी, प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. एन. डी. सोनी तथा मेजर जनरल अनुपम अग्रवाल द्वारा किया गया।


मुख्य अतिथि डॉ. एम. एल. स्वर्णकार ने योग को जीवन में संतुलन प्राप्त करने का माध्यम बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं योग एवं एकीकृत चिकित्सा विभाग के निदेशक डॉ. ईश्वर वी. बसव रेड्डी ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत सामूहिक योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।
महोत्सव में ब्रह्माकुमारी, क्रीड़ा भारती, आर्ट ऑफ लिविंग सहित विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऋषिकेश से आए अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी जितानंद महाराज ने हठयोग का विशेष प्रदर्शन प्रस्तुत किया।
द्वितीय सत्र में “स्वास्थ्य सेवा में योग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी: कृत्रिम बुद्धिमत्ता का समेकन” विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई।
यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फैकल्टी, स्टाफ और स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here