विश्व हिमोफीलिया दिवस मनाया गया

0
33
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जयपुर। विश्व हिमोफीलिया दिवस के अवसर पर 20 अप्रैल को जयपुर में हीमोफीलिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जागरूकता एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल और जेकेलोन अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी।

सोसाइटी अध्यक्ष ओमप्रकाश छीपा ने बताया कि हीमोफीलिया एक गंभीर आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें खून का बहाव आसानी से नहीं रुकता। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बच्चों को चोट से बचाने और नियमित देखभाल पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

शिविर के दौरान डॉक्टरों ने मरीजों को नियमित फिजियोथेरेपी कराने और प्रोफाइल फैक्टर थेरेपी लेने की सलाह दी, जिससे जोड़ों में होने वाली समस्याओं और आंतरिक रक्तस्राव के खतरे को कम किया जा सकता है।

इस अवसर पर डॉ. आर.के. जैन, डॉ. सतीश वर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे और उन्होंने मरीजों को व्यक्तिगत परामर्श भी दिया। कार्यक्रम में बच्चों को गिफ्ट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना’ के तहत महंगे फैक्टर इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के हजारों मरीजों को राहत मिल रही है। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन शामिल हुए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here