डीग में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर जीरो टॉलरेंस, सड़क सुरक्षा व बिजली व्यवस्था सुधार के निर्देश

डीग।  राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में सड़क सुरक्षा, अवैध खनन रोकथाम और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर मयंक मनीष एवं जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने पंचायत समिति सभागार, डीग में की।

बैठक में विद्युत व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, अवैध कनेक्शन, खनन गतिविधियों और आगामी ब्रज 84 कोस परिक्रमा (अधिक मास/पुरुषोत्तम मास) की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

विद्युत व्यवस्था व अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई

अधिकारियों ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्राप्त 651 आवेदनों में से 240 कनेक्शन जारी होने की जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने स्मार्ट मीटर लगाने और विद्युत छीजत की मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस व प्रशासन को समन्वय कर अवैध बिजली और पानी कनेक्शनों पर सघन अभियान चलाने के आदेश दिए गए।

सड़क सुरक्षा व ब्लैक स्पॉट सुधार

सड़क सुरक्षा समीक्षा में भरतपुर-डीग-नगर मार्ग पर ब्लैक स्पॉट की समस्याओं को चिन्हित किया गया। इसके समाधान हेतु संयुक्त सर्वे कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाल वाहिनियों की फिटनेस, चालकों की स्वास्थ्य जांच और पुलिस वेरिफिकेशन को अनिवार्य करने पर जोर दिया गया।

अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्ती

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए। भारी वाहनों में अवैध परिवर्तन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई, बॉडी कटिंग और संबंधित फिटनेस सेंटरों के लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

ब्रज 84 कोस परिक्रमा की तैयारी

परिक्रमा मार्ग का भौतिक सत्यापन, अतिक्रमण हटाने, सड़क मरम्मत, प्याऊ दुरुस्ती और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को सोमवार तक एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध जागरूकता पर व्यापक अभियान चलाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here