उलाना ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजित, विकास के लिए अहम प्रस्ताव पारित

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नावां सिटी। (रिपोर्टर – मनीष पारीक) उपखंड की नवगठित ग्राम पंचायत उलाना में विकसित भारत योजना के तहत राजकीय विद्यालय परिसर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भँवरी देवी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिलीप गुर्जर ने बताया कि ग्राम सभा में गांव के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें गुढ़ा राजावत, बवंली, उलाना और राजपुरा में नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, मिठड़ी से गुढ़ा तक डामर सड़क का नवीनीकरण, विभिन्न मार्गों से अतिक्रमण हटाने तथा पुरानी सीमेंट सड़कों की मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं। साथ ही मनरेगा के तहत नए विकास कार्य शुरू करने का भी प्रस्ताव लिया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय निर्माण के लिए ओमनाथ गुर्जर द्वारा मुख्य सड़क पर सवा बीघा भूमि दान में दी गई। इस सराहनीय पहल पर ग्रामीणों ने साफा पहनाकर उनका सम्मान किया।

ग्राम सभा में ग्राम विकास अधिकारी ललित वर्मा, पटवारी रामनिवास बाजिया, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वार्ड पंचगण एवं कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी के साथ संपन्न हुई इस बैठक में लिए गए निर्णयों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here