जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, 71 परिवाद हुए दर्ज

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)
जिला मुख्यालय पर गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 71 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें आमजन ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं। इनमें प्रमुख रूप से राजस्व संबंधी प्रकरण जैसे अतिक्रमण एवं सीमांकन, पेंशन स्वीकृति व भुगतान में विलंब, पेयजल एवं जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं सार्वजनिक निर्माण कार्य, नगर निकाय से सफाई व्यवस्था, पट्टा संबंधी समस्याएं, तथा रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामले शामिल रहे।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जिला कलक्टर ने उनसे संवाद करते हुए कहा कि जनसुनवाई आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, अतः प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here