डग में आशा भोंसले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

0
36
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: सुनील निगम, डग (झालावाड़)

डग: देश की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सम्मान में मां शारदे सांस्कृतिक मंच द्वारा डगेश्वरी माता मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मंच अध्यक्ष किशोर सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि आशा भोसले की आवाज में अद्भुत मिठास और भावनात्मक गहराई थी, जिसने भारतीय संगीत को नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि उनका संगीत कालजयी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

प्रेम प्रेमी ने कहा कि आशा भोसले केवल गायिका नहीं बल्कि संगीत की जीवित विरासत थीं, जिन्होंने हर विधा के गीतों में अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं पुनीत अग्निहोत्री ने कहा कि उनका लंबा संगीत सफर संघर्ष और साधना का प्रतीक है और उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

कार्यक्रम में अरुण अग्रवाल, मानसिंह सोनगरा, योगेश जाजू, मुकेश सोनी, मनीष अग्रवाल, विष्णु सोनी, जितेंद्र पवार, मनोज जैन, प्रकाश टेलर, संजय कलोसिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here