- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
टोंक (पीपलू)। स्टेट हाईवे 121 पर कुरेडा गांव जाने वाले मार्ग पर संकेतक बोर्ड न लगे होने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुरेडा निवासी नरेश मीणा ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले वाहन चालक मार्ग की सही जानकारी न मिलने के कारण भटक जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे साइड बोर्ड यात्रा के दौरान दिशा-निर्देश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन इस मार्ग पर संकेतक बोर्डों की कमी साफ नजर आती है।
भाजपा गहलोद मंडल अध्यक्ष लोकेश कुरेडा ने भी संबंधित विभाग से मांग की है कि देवरी और ढूंढिया गांव से जुड़े दोनों मार्गों पर कुरेडा गांव के दिशा संकेतक बोर्ड तत्काल लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके और किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
