लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पाली। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित ज्योतिबा फुले सर्कल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने प्रदेशवासियों से महात्मा फुले के समाज सुधारक कार्यों और आदर्शों को अपनाने तथा शिक्षा एवं समानता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी
इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व चेयरमैन महेंद्र बोहरा, जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने महात्मा फुले को पुष्पांजलि अर्पित की।
सर्किट हाउस में जनसुनवाई
इससे पहले मंत्री कुमावत ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के अंतर्गत 11 से 14 अप्रैल तक चल रहे विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला का हिस्सा रहा।

















































