लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
स्थानीय संवाददाता ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन (अजमेर) |पीसांगन पुलिस ने बाइक चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 12 चोरी की बाइक और उनके पार्ट्स बरामद किए हैं।
कैसे हुआ खुलासा
यह कार्रवाई 4 मार्च को पीसांगन निवासी 59 वर्षीय पुखराज वैष्णव की ओर से दर्ज बाइक चोरी की रिपोर्ट के बाद शुरू की गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उनके घर के बाहर खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
थानाधिकारी सरोज चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान ब्यावर निवासी
रोहित कुमार उर्फ रवि गहलोत (25) को डिटेन किया।
पूछताछ में आरोपी ने:
- पीसांगन, ब्यावर, अजमेर, पुष्कर और चित्तौड़गढ़ से बाइक चोरी करना स्वीकार किया
- कुल 12 बाइक चोरी करने की बात कबूल की
- चोरी की बाइक एक नाबालिग को बेचने की जानकारी दी
बरामदगी और नाबालिग की भूमिका
पुलिस ने आरोपी और नाबालिग की निशानदेही पर:
- 12 चोरी की बाइक
- कई बाइकों के बदले गए पार्ट्स
बरामद किए हैं।
नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में एएसआई महावीर शर्मा, कानाराम घासल, सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र थांकण, भोमाराम चोयल, सुखराम सेवदा, जगदीश प्रसाद मीणा, सुरेश जांगिड़ और सुशील खाल्या सहित टीम शामिल रही।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड पूरा होने के बाद उसे पुनः न्यायालय में पेश किया जाएगा।



















































