लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में प्रदेशभर में “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान की शुरुआत की गई है।
️ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का दावा
जिला कांग्रेस कमेटी नागौर के अध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत और निकाय चुनाव समय पर नहीं होने से ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कई योजनाएं लंबित पड़ी हैं।
♂️ गांव-गांव पहुंचेगा अभियान
अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनजागरण करेंगे और लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ेंगे। साथ ही ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा।
शीर्ष नेतृत्व के संकल्प का समर्थन
जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
नागौर में सक्रियता बढ़ेगी
हनुमानराम बांगड़ा ने बताया कि वे स्वयं जिले के विभिन्न उपखंडों, ब्लॉकों और मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे और अभियान को गति देंगे।























































