लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सिरोही/रेवदर। रेवदर क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक युवक को ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से समय रहते बचा लिया गया।
पहले ही दी थी सूचना
जानकारी के अनुसार युवक ने आत्महत्या से पहले आपातकालीन नंबर 100 पर कॉल कर सूचना दी थी कि वह **15 मिनट में सेलवाड़ा बांध में कूदकर जान देने जा रहा है।
तुरंत सक्रिय हुई पुलिस
सूचना मिलते ही रेवदर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। साथ ही पूर्व सरपंच गणपत सिंह भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
️ ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
सेलवाड़ा बांध पर ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की और समय रहते उसे पकड़ लिया, जिससे वह पानी में नहीं कूद सका।
तैराकों की अहम भूमिका
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में तैराक ग़फ़्फ़ार खान और हुसैन खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे युवक की जान बचाई जा सकी।
♂️ समय रहते टला हादसा
पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त सतर्कता से रामपुरा गांव निवासी बताए जा रहे युवक की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।






















































