पादूखुर्द के विद्यालय में बलिदान दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

0
83
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर, पादूकलां। क्षेत्र के पादूखुर्द स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बलिदान दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशाराम पाराशरिया ने शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति के भाव के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -
Previous articleRBSE 10वीं का परिणाम कल
Next articleचिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने खींवसर जिला अस्पताल निर्माण को लेकर ली बैठक 
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here