पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की कार्यशाला आयोजित

0
57
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उनियारा के संत सुंदर दास खंडेलवाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, मंडल अध्यक्ष ममता साहू और अन्य उपस्थित अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर किया।

विधायक राजेंद्र गुर्जर ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की पिछले दो वर्षों में हुई आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और रोजगार पर केंद्रित बहुमुखी विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा की स्थापना और उपलब्धियों तक का विस्तृत इतिहास कार्यकर्ताओं को बताया।

पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद, अन्त्योदय और पंचनिष्ठा सिद्धांतों पर चर्चा की।
जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया ने मोदी सरकार के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की उपलब्धियों और विश्व गुरु के रूप में देश की स्थिति पर प्रकाश डाला।

जिला आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक लड़ाई और पार्टी के डिजिटल टूल्स जैसे नमो ऐप व सरल ऐप के महत्व को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।
जिला प्रवक्ता दशरथ सिंह राजावत ने बूथ रचना और स्थानीय सक्रियता पर जोर दिया।
पूर्व मंडल अध्यक्ष नमोनारायण गौतम ने पार्टी के कार्य विस्तार और बूथ समिति की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
जिला मंत्री नीलिमा आमेरा ने केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं के लिए योजनाओं जैसे इज्जत घर, पीएम आवास, उज्ज्वला योजना और मातृ वंदन योजना की जानकारी दी।

मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत और धन्यवाद किया।
कार्यशाला में संगठन की कार्यपद्धति, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क और राष्ट्र प्रथम की भावना पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में वैचारिक दृढ़ता, संगठनात्मक अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया, बाबू लाल कासलीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन, जगदीश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता बड़ाया, महामंत्री मनोज शर्मा, महेश खंडेलवाल, कैलाश चौधरी, लोकेश कुसवाहा, घासी जैन, किशन खिची, संसार चंद पारीक, धनपाल गुर्जर, सुरेश कुमावत, चंद्रकांता जांगिड, लोकेश सैनी, अभय सिंह सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here