लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर | रिपोर्टर: प्रदीप कुमार डागा
नागौर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को उनके उत्कृष्ट योगदान और नीलकंठ अभियान के तहत नशा मुक्ति तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अखिल भारतीय संत शिरोमणि भक्त फूलाबाई स्मृति संस्थान की ओर से कर्णधार सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि मृदुल कच्छावा ने पुलिस का आदर्श वाक्य “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” को चरितार्थ किया। उनके कुशल नेतृत्व में जिले में कई बड़ी चोरी और अपराधों का खुलासा हुआ और कम समय में अत्यंत सराहनीय सेवाएं प्रदान की गईं।
सम्मान समारोह में पर्यावरण प्रेमी एवं संस्थान के अध्यक्ष पद्मश्री हिम्मताराम भांभू, व्याख्याता धनराज खोजा, समाजसेवी भोजराज सारस्वत, उद्यमी हरिराम धारणिया, अनिल बांठिया, बनवारीलाल अग्रवाल, लिछमणराम पोटलिया, अनिल ओझा, अरुण टांक, वरणव बांठिया, गौतम कोठारी, जानाराम फिड़ोदा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस सम्मान के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के कार्यों और उनके नेतृत्व की सराहना की गई, जो न केवल नागौर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में बल्कि आमजन में विश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।















































