गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 रिपोर्टर: आर एन सांवरिया

जयपुर | जयपुर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि के विरोध में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट सर्किल पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खाचरियावास ने कहा कि केवल कलेक्ट्रेट ही नहीं, बल्कि सिविल लाइंस, आदर्श नगर, किशनपोल और अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में पुतले दहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब बाजार में सिलेंडर की कमी है और आम जनता को गैस मिल ही नहीं रही, ऐसे समय में दाम बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस सरकार ने गरीबों, ऑटो चालकों, रिक्शा चालकों और दिहाड़ी मजदूरों को राहत देने के लिए विशेष पैकेज जारी किए थे, जिनमें कई परिवारों को 20 हजार से 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी गई थी। आज भी छोटे व्यापारियों और आम जनता को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए केंद्र सरकार को तुरंत राहत पैकेज जारी करना चाहिए।

खाचरियावास ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल जयपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई और गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी दबने वाली पार्टी नहीं है और यदि कार्यकर्ताओं पर किसी प्रकार का दबाव या अन्याय किया गया तो उसका सामना मजबूती से किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के इस संकटपूर्ण समय में कांग्रेस देश के हित में भारत सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन देश के स्वाभिमान और जनता के हितों से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस का यह आंदोलन आम जनता की आवाज बनकर आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here