- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कठूमर (अलवर), रिपोर्टर: संजीव बंसल:
कठूमर उपखंड के ग्राम भैरुबास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मां सरस्वती माता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य यजमान मनोज-गायत्री प्रधानाध्यापक हरिराम शर्मा, पंकज और कीर्ति सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे। पंडिताचार्य किशन गोपाल शास्त्री और पंडित कपिल जैमन के नेतृत्व में विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
समारोह की शुरुआत गणेश पूजन से हुई, उसके बाद अन्न अधिवास, जल अधिवास, पत्र-पुष्प अधिवास, फल-मिष्ठान अधिवास और यज्ञ में आहुतियां देकर विधिवत मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
इस दौरान विद्यालय के छात्रों में उत्साह और खुशी की झलक दिखाई दी।
- Advertisement -


















































